लेटेस्ट न्यूज़

UP पुलिस भर्ती परीक्षा में 20000 कैंडिडेट्स संदिग्ध! अगर आप भी इस लिस्ट में तो करना होगा ये काम

UP Police Constable Recruitment Exam 2024 :  उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो रही है. सिपाही भर्ती परीक्षा में 48 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी बैठने वाले हैं

ADVERTISEMENT

UP Police Constable Recruitment Exam 2024
UP Police Constable Recruitment Exam 2024
social share
Google CTA

UP Police Constable Recruitment Exam 2024 : उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो रही है. सिपाही भर्ती परीक्षा में 48 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी बैठने वाले हैं. वहीं इस परीक्षा को सही ढंग से कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर तरह से मूस्तैद है. परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके तहत यूपी पुलिस और एसटीएफ 15 सौ से अधिक ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रख रही है, जो पिछले 12 वर्षों से पेपर लीक और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं.