लेटेस्ट न्यूज़

ट्रैफिक पुलिस दारोगा ने बना ली फर्जी STF, घरों में छापे मारते, कानपुर का गजब मामला

Kanpur News: कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के दरोगा ने फर्जी एसटीएफ बनाकर छापे मारे और लाखों की वसूली की.पुलिस ने गैंग के 5 सदस्य पकड़े, जबकि मुख्य आरोपी अजीत यादव फरार है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: यूपी एसटीएफ का नाम पूरे देश में गूंजता है. उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कई बड़े अपराधियों को अपना निशाना बना कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और कई अपराधियों को इनकाउंटर करके एनकाउंटर करके ढेर कर दिया है. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक टीम ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का फर्जी गठन कर घरों में छापे मारकर वसूली कर रहा था. गैंग का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा ने किया था, जो फर्जी एसडीएम टीम बनाकर लोगों को परेशान कर रहा था. इस गैंग ने कई महीनों तक कानपुर के विभिन्न इलाकों में घुसकर लाखों की वसूली की. पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गैंग का मुख्य आरोपी, ट्रैफिक पुलिस का दारोगा, अब भी फरार है.