लेटेस्ट न्यूज़

रात 2 बजे कानपुर के हाथी गांव पहुंची पहलगाम में मारे गए शुभम की बॉडी, आंखों में आंसू भरकर पिता ये बोले

Shubham Dwivedi Kanpur: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की बॉडी रात 2 बजे कानपुर के हाथी गांव पहुंची. बेटे को देखकर पिता की आंखों से छलके आंसू, कही ये भावुक बात.

ADVERTISEMENT

Shubham Dwivedi body Kanpur
शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर.
social share
Google CTA

Shubham Dwivedi Kanpur: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात 2 बजे उनके गांव हाथीपुर पहुंचा. बेटे का शव देखकर परिवार और गांव में कोहराम मच गया. शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने नम आंखों से अपने बेटे को अंतिम विदाई दी. पार्थिव शरीर को उसी आंगन में रखा गया, जहां शुभम ने अपने हाथों से बेल का पेड़ लगाया था. आधी रात को भी उस पेड़ की महक फैली हुई थी, लेकिन आंगन से अब घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ चुका था.