लेटेस्ट न्यूज़

ट्यूशन टीचर रचिता की स्कूटी ही बनी ‘गवाह’ और पता चल गई कानपुर के कुशाग्र की हत्या की कहानी

यह कहावत हमेशा सच ही साबित होती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर बन ले, लेकिन वह कोई ऐसी चूक कर देता है जिससे उसकी चालाकी पकड़ी जाती है. यह कहावत कानपुर में 17 साल के युवक कुशाग्र की हत्या मामला में भी सच साबित हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: यह कहावत हमेशा सच ही साबित होती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर बन ले, लेकिन वह कोई ऐसी चूक कर देता है जिससे उसकी चालाकी पकड़ी जाती है. यह कहावत कानपुर में 17 साल के युवक कुशाग्र की हत्या मामला में भी सच साबित हुई है. बता दें कि कानपुर के बड़े व्यापारी के बेटे कुशाग्र की हत्या का आरोप उसकी ट्यूशन टीचर रचिता और उसके बॉयफ्रेंड प्रभात पर लगा है. पुलिस के अनुसार, इस हत्या में प्रभात के दोस्त शिवा का हाथ भी शामिल है. वहीं, इस बीच पुलिस ने वो वजह बताई है जिसकी वजह से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. खबर में आगे जानिए पुलिस ने इस केस को कैसे सॉल्व किया.