लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम बर्बर हमले का जिक्र कर CM योगी ने लिया कानपुर के शुभम द्विवेदी का नाम और बोला अखिलेश यादव पर हमला

CM Yogi Attack Akhilesh Yadav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अप्रैल 2025 को देवरिया में सपा और अखिलेश यादव पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर निशाना साधा. सपा पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
social share
google news

CM Yogi Attack Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकी हमले पर सपा नेताओं के बयान पाकिस्तान प्रवक्ता के लग रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की. पहलगाम के बैसरन में हुए जघन्य हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.