UPTak Baithak Logo

पुलिस ने कानपुर उपद्रव में साजिश रचने के आरोप में मुख्तार बाबा को किया गिरफ्तार

कानपुर में हुए उपद्रव में आखिरकार 9 दिनों की सुस्ती के बाद पुलिस प्रशासन फिर एक्टिव मोड में आ गया है. बुधवार को पुलिस की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कानपुर में हुए उपद्रव में आखिरकार 9 दिनों की सुस्ती के बाद पुलिस प्रशासन फिर एक्टिव मोड में आ गया है. बुधवार को पुलिस की एसआईटी टीम ने शहर के मशहूर बाबा बिरयानी बाबा स्वीट्स के मालिक मुख्तार को बवाल का साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि कानपुर बवाल के सिलसिले में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. उसी में संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाता है. मुख्तार को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद उनको साक्ष्य के साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा.