30 साल की बहू पर CCTV से रखता था नजर... कानपुर की शालू ने करोड़पति ससुर की करवा दी हत्या, फिर सबके सामने रोने लगी!
कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामला उतना ही चौंकाने वाला होता चला गया. ससुर की मौत के बाद करीब 30 साल की बहू शालू को रोते-बिलखते देखा गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे हत्या की कथित साजिश में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Vineet Minocha Murder Case
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामला उतना ही चौंकाने वाला होता चला गया. ससुर की मौत के बाद करीब 30 साल की बहू शालू को रोते-बिलखते देखा गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे हत्या की कथित साजिश में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शुरुआत में मामला घर में घुसकर हुई हत्या का लग रहा था, लेकिन CCTV फुटेज, पुराने नौकर विशाल गौतम का कनेक्शन, डुप्लीकेट चाबी, गार्ड से संपर्क और छह लाख रुपये की कथित सुपारी जैसे सुरागों ने जांच की दिशा बदल दी. पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे परिवार के भीतर पैसों और खर्च को लेकर चल रहा तनाव भी एक अहम वजह हो सकता है. हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत में साक्ष्यों के आधार पर ही होगी.

