UPTak Baithak Logo

बुलंदशहर में सिर्फ 6 सेकंड में दूल्हे ने चलाईं इतनी गोलियां कि गिनते थक जाएंगे!

बुलंदशहर में अपनी शादी के दौरान दूल्हे का 16-17 राउंड फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है. 2022 का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शादाब के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr News
Bulandshahr News
social share
Google CTA

सिर पर सेहरा, गले में फूलों की माला, चेहरे पर निकाह की खुशी और हाथों में लोडेड पिस्टल... अपनी ही शादी में बेखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 5 से 6 सेकंड के इस वीडियो में दूल्हा एक के बाद एक करीब 16 से 17 राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है. यह फिल्मी सीन जैसा दिखने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है. दूल्हे ने सोचा था कि उसका यह रौब पुरानी बात बन चुका है. लेकिन 4 साल पुराने इस वीडियो ने अब उसकी रातों की नींद उड़ा दी है और पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.