UPTak Baithak Logo

यूपी में बढ़िया लोकेशन पर मिल रहा सस्ता मकान! UPAVP की नई योजना के लिए आवेदन हो गए शुरू

बदायूं में अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए UPAVP की सिविल लाइन्स योजना में 182 सेमी फिनिश्ड मकानों के लिए आवेदन का मौका है. अलग-अलग आकार के इन भवनों की शुरुआती कीमत करीब 16.94 लाख रुपये है, जबकि 45 से 90 दिनों में एकमुश्त भुगतान करने पर 4 से 6 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPAVP New Scheme: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बदायूं में अपना घर खरीदने का शानदार मौका लेकर आया है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने बदायूं की सिविल लाइन्स योजना संख्या-02, भाग-02 में 182 सेमी फिनिश्ड SFS (स्व-वित्तपोषित) भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.