फिरोजी पर्स हाथ में लिए नकाबपोश शकीरा को 7 दिनों से खोज रही थी कानपुर पुलिस, पकड़ाई तो इसका कांड पता चला
Kanpur Crime News: कानपुर की नकाबपोश महिला को खोजने के लिए पुलिस 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी थी. मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था. फिर पुलिस की नजर फिरोजी पर्स पर गई, जो महिला ने हाथ में ले रखा था. फिर इसके सारे कांड खुलकर आ गए.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: युवतियों-महिलाओं को पर्स रखने का काफी शौक होता है. मगर कानपुर में एक नकाबपोश महिला को क्या पता था कि उसका पर्स ही उसकी सारी काली करतूतों को खोल कर रख देगा. दरअसल कानपुर पुलिस एक नकाबपोश महिला को खोज रही थी. बुर्का-नकाब पहने इस महिला की तलाश में पुलिस शहरभर के 450 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी थी. मगर एक पर्स ने ही इस नकाबपोश महिला का राज खोल दिया.