कानपुर: पान दुकानदार की बेटी निशी गुप्ता ने यूपी पीसीएस जे परीक्षा 2022 में किया टॉप
शिक्षा किसी की मोहताज नहीं होती. लगन और मेहनत का जज्बा हो तो सफलताएं किसी भी घर और स्थान से निकल सकती हैं. कानपुर की…
ADVERTISEMENT

शिक्षा किसी की मोहताज नहीं होती. लगन और मेहनत का जज्बा हो तो सफलताएं किसी भी घर और स्थान से निकल सकती हैं. कानपुर की निशी गुप्ता ने यूपी पीसीएस जे परीक्षा 2022 में टॉप कर यह साबित कर दिया है. इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों में पीसीएस जे की परीक्षा में निशी गुप्ता का एक-एक नंबर से फाइनल सेलेक्शन रुक गया था. मगर, उन्होंने हार नहीं मानी और यूपी पीसीएस जे की परीक्षा में टॉप कर सफलता का परचम लहरा दिया है.