लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह ने हद पार कर दी! लड़की संग पहले किया रेप पर कहानी तो इससे आगे और निकली...

Kanpur Crime News: कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह को छात्रा से रेप और वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने ट्रेन में दोस्ती कर नौकरी और शादी का झांसा दिया था.

ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News
social share
google news

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक लड़की ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि योगेंद्र सिंह ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा. आरोप है कि इस दौरान आरोपी सिपाही ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी. फिलहाल लड़की की शिकायत के बाद सिपाही योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.