लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में इनोवो वाला BMW से लगा रहा था रेस, इसकी कीमत 40 साल के नवीन गुप्ता ने चुकाई! डरावना CCTV वीडियो सामने आया 

Kanpur Road Accident: कानपुर के किदवईनगर में शुक्रवार रात इनोवा और BMW की रेस के दौरान हुए हादसे में 40 वर्षीय नवीन गुप्ता की मौत. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई भयावह घटना, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur Road Accident: शुक्रवार रात कानपुर के किदवईनगर में एक तेज रफ्तार इनोवा कार और BMW के बीच रेस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रेस के दौरान इनोवा कार ने 40 वर्षीय नवीन गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर 20 मीटर दूर खड़ी कार से जा टकराए. इस भयानक टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिख रही है.