लंबी लड़कियों की डिमांड, मोबाइल से मिले न्यूड युवतियों के वीडियो...संभल पुलिस ने जब 'प्रोफेसर' को किया अरेस्ट तो उड़े होश
Sambhal Crime News: यूपी के संभल में पुलिस ने तंत्र विद्या के नाम पर यौन शोषण करने वाले 'धनवर्षा' गैंग में शामिल मथुरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया. प्रोफेसर लड़कियों को गैंग में सप्लाई करता था, और उसके फोन से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बरामद हुए, जिनमें लड़कियां तंत्र क्रिया के दौरान निर्वस्त्र दिखीं.
ADVERTISEMENT

Sambhal Dhanvarsha Case
Sambhal Dhanvarsha Case: यूपी के संभल में पुलिस ने तंत्र विद्या के नाम पर यौन शोषण और धन वर्षा करने वाले गैंग में शामिल मथुरा स्थित एक यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी व इन्फॉर्मेशन साइंस के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये प्रोफेसर लड़कियों को धनवर्षा गैंग में सप्लाई करने और आगे धर्म गुरु तक सप्लाई करने का काम करता था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर के मोबाइल फोन से लड़कियों के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें लड़कियां फर्श पर निर्वस्त्र पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं, पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन में वॉट्सऐप चैट से कुछ फॉर्म भी मिले हैं, जिनको भरवाने के बाद ही लड़कियों को धन वर्षा वर्षा गैंग में लिया जाता था.