कानपुर में चचेरे भाई-बहन ने 3 महीने पहले की शादी, अब पत्नी की हत्या के बाद मांग में भरा सिंदूर फिर पति ने भी दे दी जान
Kanpur Crime News: कानपुर के बर्रा में प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. कमरे में पत्नी का शव फर्श पर और पति का शव पंखे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
कानपुर के बर्रा इलाके से लव मैरिज का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जान दे दी. घटना के बाद कमरे में पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
