कानपुर के तालाब में मिला युवती का शव, बोरे में मिला धड़...सिर और हाथ गायब
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके धड़ को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके धड़ को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया. हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए सिर और हाथ काटकर अलग कर दिए, जो अभी तक बरामद नहीं हुए हैं. बोरे से तेज बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ.