खाकी वर्दी को धोखा देकर कानपुर दारोगा आदित्य वाजपेई ने बदमाश अनूप शुक्ला के साथ निभाई गजब की दोस्ती, किया क्या इन्होंने?
Kanpur Crime News: कानपुर के दारोगा आदित्य वाजपेई बदमाश अनूप शुक्ला को पकड़ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे. मगर वह पहले ही अनूप शुक्ला के साथ दोस्ती निभा चुके थे.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दारोगा आदित्य वाजपेई ने बदमाश अनूप शुक्ला के साथ गजब की दोस्ती निभाई. पुलिस अधिकारी ने अनूप शुक्ला को पकड़ने के लिए टीम बनाई. पुलिस टीम में उस क्षेत्र के चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई को भी शामिल कर लिया गया. मगर पुलिस अधिकारी को क्या पता था कि चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई पुलिस विभाग को धोखा देकर बदमाश अनूप शुक्ला की मदद करने लगेंगे.