मां प्रमिला सिंह को दर्दनाक मौत देने के बाद बेटे राजा सिंह ने थाने में कानपुर पुलिस से क्या मांगा? सभी चौंके
Kanpur News: कानपुर के राजा सिंह ने अपनी मां प्रमिला सिंह की हत्या कर दी थी. बता दें कि जब पुलिस आरोपी बेटे को थाने लेकर गई तो आरोपी ने पुलिस से कुछ ऐसी मांग की, जिसे सुन पुलिसकर्मी भी चौंक गए.
ADVERTISEMENT

Kanpur
Kanpur News: प्रेमिका के चक्कर में अपनी ही मां प्रमिला सिंह की हत्या करने वाले राजा सिंह को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. जिस तरह से राजा सिंह ने अपनी बुजुर्ग मां को मारा है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है. दरअसल आरोपी ने अपनी मां का सीना चाकू से चीर दिया था और उन्हें दर्दनाक मौत दे डाली थी.