कानपुर में विशाल बनकर इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों से कर ली शादी...सच सामने आने पर बना लिया बंधक, ऐसे बची दोनों की जान
कानपुर के पनकी इलाके में पुलिस और बजरंग दल की संयुक्त कार्रवाई में इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया, जिस पर विशाल बनकर एक हिंदू लड़की से शादी करने और उसे व उसके बच्चे को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप हैं.
ADVERTISEMENT

1/8
कानपुर के पनकी इलाके में पुलिस और बजरंग दल ने मिलकर एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां से इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने खुद को “विशाल” बताकर एक हिंदू युवती से शादी की थी और उस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

2/8
मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता था. इसी पहचान के सहारे उसने हरदोई की अनुक्रति पांडे को झूठे नाम “विशाल” से प्रभावित कर शादी कर ली और उसे अपने जाल में फंसा लिया.

3/8
जब महिला को उसकी असली पहचान का पता चला, तो आरोपी ने उसे पहले लखनऊ और बाद में कानपुर के पनकी स्थित फ्लैट में कथित रूप से बंधक बना लिया और वहां लगातार प्रताड़ित करने लगा.

4/8
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था, उसे जबरन मीट खाने के लिए मजबूर करता था और उसके बच्चे के धार्मिक संस्कारों में भी हस्तक्षेप करता था.

5/8
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह इन बातों का विरोध करती थी तो आरोपी उसे धमकाता था और जान से मारने तक की धमकी देता था, जिससे वह लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान रही.

6/8
इसी दौरान आरोपी ने एक अन्य हिंदू लड़की से भी शादी कर ली और उसे फ्लैट में लेकर आया. बाहर के लोगों को वह उसे अपनी “बहन” बताकर भ्रमित करता था, जबकि उसे दूसरे कमरे में रखा गया था.

7/8
परेशान होकर पीड़िता ने चुपके से बजरंग दल से संपर्क किया. संगठन के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

8/8
छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं को अलग-अलग कमरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया और आरोपी इरशाद को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दूसरी महिला से भी पूछताछ जारी है.