सिख व्यापारी की BJP नेताओं ने की बेरहमी से पिटाई! अब 2 गुटों में बंटी पार्टी, जानें पूरा मामला
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेडिकल स्टोर के मालिक सिख व्यापारी की पिटाई का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. बता दें…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेडिकल स्टोर के मालिक सिख व्यापारी की पिटाई का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि सिख व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर है. आरोप है कि स्थानीय भाजपा नेता और उसके समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं का रात में सिख व्यापारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान भाजपा नेताओं ने सिख व्यापारी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें पीड़ित की एक आंख चली गई. पीड़ित की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे फौरन एयर एंबुलेंस से एनसीआर के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. मगर अब इस मामले में जमकर सियासत हो रही है और भाजपा दो गुटों में बंट गई है.