लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी को लकवा हुआ तो अनूप ने शादीशुदा रानी को केयरटेकर रखा फिर उससे बनाने लगा संबंध पर नतीजा अच्छा नहीं हुआ

लकवाग्रस्त पत्नी की केयरटेकर रानी ने पोस्ट ऑफिस कर्मी अनूप व्यास पर 4 साल तक रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. नौकरी, मकान और परिवार को साथ रखने के वादे पर बने थे संबंध. अनूप व्यास, दुग्गल पांडेय समेत तीन पर FIR दर्ज, जांच शुरू.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में पीड़िता
तस्वीर में पीड़िता
social share
google news

UP News: "मैं दुग्गल पांडेय हूं. मेरे एक दोस्त हैं पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं उनका नाम अनूप व्यास है. अनूप व्यास की पत्नी को लकवा है, वो बीमार हैं. केयरटेकर के काम की जरुरत है, तुम करोगी क्या? बदले में अच्छी सैलरी, रहने और खाने की व्यवस्था मिलेगी..." दुग्गल पांडेय का ये ऑफर सुन बरुआसागर कस्बे की रहने वाली रानी (बदला हुआ नाम) ने हां कर दी. रानी का पति बेरोजगार था. उसने सोचा वो काम करेगी तो घर में चार पैसे आएंगे. यहां तो सैलरी के अलावा भी और सुविधाएं थीं. दुग्गल ने रानी को अनूप से मिलवाया और डील डन हो गई.