सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद झांसी के अस्पताल में यूपी Tak के रिपोर्टर ने क्या देखा?
झांसी में अतीक अहमद के बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई. डिवाइडर से टकराई कार में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी मची है, जबकि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं.
ADVERTISEMENT

Jhansi Aban Ahmed Accident
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दोनों की मौत के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में भारी अफरातफरी का माहौल है. पूंछ थाना क्षेत्र में डिवाइडर से कार टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए तीन अन्य साथियों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल परिसर से ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आए दृश्यों में साफ देखा गया कि एंबुलेंस और गाड़ियों से एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला जा रहा था. अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत इमरजेंसी वॉर्ड के अंदर ले जाया गया.
