लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में 9 करोड़ की जेल रोड पहली बारिश में धंसी, PWD के निर्माण पर उठे सवाल

Raebareli Road Collapse : रायबरेली में करीब एक माह पहले बनी 9 करोड़ रुपये की जेल रोड पहली ही बारिश में धंस गई. सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया. घटना के बाद लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में 9 करोड़ की जेल रोड पहली बारिश में धंसी, PWD के निर्माण पर उठे सवाल
रायबरेली में 9 करोड़ की जेल रोड पहली बारिश में धंसी, PWD के निर्माण पर उठे सवाल
social share
Google CTA

Raebareli Road Collapse: विकास के बड़े-बड़े दावों और कागजी चमक-दमक की हवा निकालने के लिए मानसून की महज एक बारिश ही काफी साबित हुई. शहर की मुख्य और व्यस्त मानी जाने वाली जेल रोड पर बिछाई गई 9 करोड़ रुपये की नई-नवेली सड़क पहली ही बरसात में ऐसी धंसी कि लोक निर्माण विभाग के दावों के साथ-साथ निर्माण कार्य की पोल भी खोलकर रख दी.