Amethi News: गौरीगंज में तीन घंटे हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव के आरोप में 8 नामजद
Amethi Ankit Kashyap Murder Case: अमेठी के गौरीगंज में अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT

गौरीगंज में तीन घंटे हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव के आरोप में 8 नामजद
Amethi Ankit Kashyap Murder Case: अमेठी के गौरीगंज में सोमवार को हुए अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद बुधवार की दोपहर शव रखकर गौरीगंज-अमेठी हाईवे जाम करने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव की तहरीर पर आठ नामजद और 20-25 अज्ञात पुरुषों व महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई है. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रखा,पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की,सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके. घटना में तीन उपनिरीक्षक भी चोटिल हुए हैं.
