लेटेस्ट न्यूज़

5 साल पहले बहन के देवर संग फरार हुई थी पुष्पा, अब वापस आकर अपने पति सुरेंद्र से कर रही ये डिमांड

झांसी से एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पुष्पा नामक एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग 5 साल पहले फरार हो गई थी. मगर अब वो अपने पति के पास आकर उससे बड़ी डिमांड कर रही है. खबर में आगे विस्तार से पढ़ें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
google news

Jhansi News: झांसी के सुरेंद्र अहिरवार नामक शख्स अब इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनके पास लाखों रुपये आ गए हैं. है न ये अजीबोगरीब मामला! पैसे आने पर खुशियां साथ आती हैं, लेकिन सुरेंद्र के साथ ऐसा नहीं हुआ है. सुरेंद्र के ना खुश होने की वजह उनकी पत्नी पुष्पा है. साल 2020 में कथित तौर पर अपने प्रेमी संग फरार हुई सुरेंद्र की पत्नी पुष्पा वापस आ गई है. पुष्पा इसलिए वापस आई है क्योंकि उसे अपने पति सुरेंद्र से मुआवजे के पैसों में हिस्सा चाहिए. हालिया सुरेंद्र के पास जमीन मुआवजे के 20 लाख रुपये हैं. इन्हीं पैसों पर पुष्पा की नजर है. दूसरी तरफ सुरेंद्र ने इन पैसों को देने से मन कर दिया है. इसी वजह से विवाद है.