UPTak Baithak Logo

कर्नाटक की मरीना ने झांसी के रेलवे अधिकारी की बनाई AI से अश्लील तस्वीर और करने लगी ये काम, पीड़ित की पत्नी को भी दी धमकी

झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर 15 लाख रुपये मांगने वाली कर्नाटक की मरीना लाजरस को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 2 फोन और लैपटॉप मिला है.

ADVERTISEMENT

फोटो: आरोपी मरीना
फोटो: आरोपी मरीना
social share
Google CTA

झांसी पुलिस ने 27 साल की युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली मरीना पर आरोप है कि उसने रेलवे के एक बड़े अधिकारी को AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे. मरीना को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.