लेटेस्ट न्यूज़

नाम निधि तिवारी काम यूपी रोडवेज में कंडक्टर... 1 साल के बच्चे को सीने पर बांध काटती हैं बस में टिकट, इमोशनल है कहानी

निधि तिवारी जालौन के एट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडबेज बस में उरई डिपो में महिला कंडेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

ADVERTISEMENT

Jhansi Viral Video
Jhansi Viral Video
social share
google news

वर्किंग वुमन के लिए घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को एक साथ बैलेंस करना एक बड़ी चुनौती होती है. लेकिन इसके बावजूद भी लाखों ऐसी महिलाएं हैं जो घर के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छे से बैलेंस करती हैं. इसका चलता फिरता उदाहरण जालौन की रहने वाली निधि तिवारी भी हैं. निधि यूपी परिवहन में बस कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं. निधि तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बच्चे को दुप्पटे से बांधकर अपनी ड्यूटी करती नजर आ रही हैं.