लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में 75 साल के सीताराम को 14 बार सांप ने काटा, डंसने से पहले सपने में आकर देता है चेतावनी

झांसी के पट्टी कुमर्रा गांव के 75 वर्षीय सीताराम अहिरवार को14 बार काला सांप डस चुका है, लेकिन हर बार उनकी जान बच गई. सपने में पहले से चेतावनी मिलना और मंदिर में झाड़-फूंक से उनका ठीक होना गांव में रहस्य और चमत्कार का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और इसे भगवान की लीला भी मान रहे हैं. यहां के चिरगांव थाना क्षेत्र के पट्टी कुमर्रा गांव के रहने वाले लगभग 75 वर्षीय सीताराम अहिरवार को पिछले 42 वर्षों में 14 बार काले सांप ने डसा है लेकिन वे हर बार बच गए. सबसे हैरानी की बात यह है कि हर बार डसने से दो दिन पहले उन्हें या उनकी पत्नी को सपने में सांप नजर आता है, जिससे परिवार को पहले से अंदेशा हो जाता है कि कुछ अनहोनी होने वाली है.