लेटेस्ट न्यूज़

छोटे भाई अबान को मिट्टी देने के बाद प्रयागराज से झांसी जेल पहुंचा अली, हाथ हिलाकर क्या इशारा किया?

अतीक अहमद का बेटा अली छोटे भाई अबान की अंतिम विदाई में शामिल होने प्रयागराज पहुंचा. जनाजे को कंधा दिया, मिट्टी दी और फिर झांसी जेल लौट गया.

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद का बेटा अली
अतीक अहमद का बेटा अली
social share
Google CTA

सिर पर सफेद रुमाल और बदन पर काले कपड़े. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद करीब 4 साल बाद अपनों के बीच पहुंचा. वजह थी उसके सबसे छोटे और लाडले भाई अबान की मय्यत. पुलिस की गाड़ी अली को लेकर प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंची, जहां उसने अपने भाई के जनाजे में हिस्सा लिया.