झांसी में पति के बिस्तर पर प्रेमी संग पकड़ी गई नई-नवेली दुल्हन ने पूरी कहानी ही बदल दी, ससुराल वालों पर लगाए कई आरोप
झांसी में वायरल दुल्हन वाले वीडियो ने नया मोड़ लिया. महिला ने प्रेमी संग पकड़े जाने के दावे को झूठा बताया और थार की मांग, दहेज उत्पीड़न, गैंगरेप की साजिश, जबरन मांग भरवाने और AI से फर्जी ऑडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
उत्तर प्रदेश के झांसी से हाल ही में एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि एक पति ने अपनी नई-नवेली दुल्हन को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. फिर मोहल्ले के लोगों के सामने जबरन दोनों की शादी कराकर सात बार मांग भरवाई. लोगों की मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचे इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया था. लेकिन अब झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के इस चर्चित मामले में एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है.

