लेटेस्ट न्यूज़

मिलिए गोरखपुर के हाईटेक चोरों से, गूगल सर्च कर मंदिर से चुराते थे घंटा, वजह कर देगी हैरान

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में ऐसे हाईटेक चोरों का खुलासा हुआ है, जो पढ़े लिखे तो कम हैं लेकिन इंटरनेट में उन्हें ‘महारत’ हासिल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में ऐसे हाईटेक चोरों का खुलासा हुआ है, जो पढ़े लिखे तो कम हैं लेकिन इंटरनेट में उन्हें ‘महारत’ हासिल है. आश्चर्य की बात यह है कि इन चोरों का गैंग केवल मंदिर को ही टारगेट करता था. ये मंदिर से कुछ और नहीं केवल यहां से घंटा चुराते थे. मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी मंदिर के घंटों को इसलिए टारगेट करते थे, क्योंकि वे बाजार में महंगे बिकते हैं. चोरी के घंटों को बेचने के बाद ये आरोपी अपने शौक पूरे करते थे.