लेटेस्ट न्यूज़

ब्रह्मभोज में कतार में बैठे शिवकुमार पर सब्बल और तलवार से हुआ अचानक हमला, 500 मीटर दूर तक मिले खून के छींटे

यूपी के गोरखपुर में डेढ़ साल पुरानी क्रिकेट रंजिश में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. ब्रह्मभोज में सब्बल से हमला करने के बाद हमलावरों ने ऑटो घेरकर तलवार, बांके और चाकू से वार किए.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur News
Gorakhpur News
social share
Google CTA

यूपी के गोरखपुर में डेढ़ साल पुरानी क्रिकेट की रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. शनिवार की शाम सिकरीगंज इलाके में आयोजित एक ब्रह्मभोज का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया जब एक सिरफिरे ने कतार में बैठकर खाना खा रहे बिजली ठेकेदार पर पीछे से सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात यहीं नहीं रुकी. जब अधमरी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तब रास्ते में हमलावरों ने ऑटो घेरकर तलवार, बांके और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के 20 से ज्यादा घाव मिले हैं. घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है..