उत्तर प्रदेश को अब एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है. यूपी सरकार के ट्वीट के मुताबिक, NHAI ने प्रस्तावित 500 किलोमीटर लंबे गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के मद्देनजर DPR तैयार करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है. खबर है कि यह एक्सप्रेसवे संत कबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थ नगर समेत 20 जिलों से होकर गुजरेगा. यह पूरी तरह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा, यानी इसके लिए नए सिरे से जमीन का अधिग्रहण होगा. बता दें कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे यहां से शुरू होने वाला तीसरा एक्सप्रेसवे होगा. फिलहाल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है. इसके अलावा, गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 519 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की डीपीआर का काम भी तेजी से चल रहा है.