लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी का नामांकन: अमित शाह बोले- ‘गोरखपुर से सहारनपुर तक आवाज जाए, BJP कर रही 300 पार’

गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने गोरक्षनाथ पीठ पर पूजा अर्चना की. सीएम…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने गोरक्षनाथ पीठ पर पूजा अर्चना की. सीएम योगी के नामांकन दाखिल करने को बीजेपी ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया है. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संग निषाद पार्टी के संजय निषाद और अपना दल के नेता आशीष पटेल भी मौजूद रहे. नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया.

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा है कि गोरखपुर से सहारनपुर तक आवाज जानी चाहिए कि बीजेपी 300 पार कर रही है.

अमित शाह ने कहा, ‘बीजेपी इतिहास दोहराने जा रही है. तीनों चुनाव में यूपी की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत दिलाया. फिर से एक बार यहां से बीजेपी 300 पार करने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. शिव अवतार माने जाने वाले गोरक्षनाथ की भूमि पर आज पर्चा दाखिल करने वाले हैं.’

मुझे 2013 भी याद आता है. जब मुझे बीजेपी का प्रभारी बनाया गया, तो देशभर के पत्रकार कहते थे कि बीजेपी शायद डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पाएगी. हमने यहां 73 सीटें जीतीं. विधानसभा चुनाव में भी जब बीजेपी के कार्यकर्ता कहते थे कि हम 300 पार करेंगे तो हमारा माखौल उड़ाया जाता था. लेकिन यूपी की जनता ने हमें यह मैंडेट दिया.

अमित शाह

शाह ने आजम, अतीक और मुख्तार का लिया नाम

अमित शाह ने आगे कहा, ‘फिर योगी आदित्यनाथ को पार्टी ने सीएम बनाया. 2019 का चुनाव हुआ. योगी जी ने 2 साल में सुशासन की नींव डाली. तब विपक्ष में सब मिल गए. हमने फिर से 65 सीटें जीतीं. पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी का क्षेत्र जो माफियाओं के लिए जाना जाता था, योगी आदित्यनाथ ने उसे माफिया मुक्त कराया. आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. यूपी की जनता बीजेपी के साथ है. मैं आज यूपी की जनता को कहने आया हूं कि आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, सारे योगी जी की शासन में जेल की सलाखों के पीछे हैं. अखिलेश बाबू कोई संभावना नहीं है. यूपी की जनता बहुत सालों के बाद इनके आतंक से बाहर आई है.’

Gorakhpur की स्पेलिंग का मतलब भी समझाया

अमित शाह ने कहा, ‘एक जमाने में गोरखपुर यूपी-बिहार के माफियाओं के छिपने का स्थान बनता था. अब गोरखपुर का मतलब एक पत्रकार ने मुझे वॉट्सऐप पर भेजा. गंगा एक्सप्रेस (G), ऑर्गेनिक कृषि (O), रोड (R), एम्स (A), खाद का कारखाना (KH), पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (PU), रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (R).’

वहीं, सीएम योगी ने अपने संबोधन में अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी को हासिल हुई सफलताओं की याद दिलाई. सीएम योगी ने दावा कि बीजेपी सरकार हर पहलू पर खरा उतरी है. इस दौरान उन्होंने आस्था का सम्मान, सुरक्षा संग गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी.