Gonda News: गोंडा में 1.13 करोड़ की नकली व नशीली दवाएं सीज, तीन अवैध गोदामों पर संयुक्त छापा
Gonda Drug Raid: गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अवैध गोदामों पर छापा मारकर करीब ₹1.13 करोड़ की नकली व नशीली दवाएं बरामद कीं. एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि मुख्य आरोपी फरार है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT

गोंडा में 1.13 करोड़ की नकली व नशीली दवाएं सीज, तीन अवैध गोदामों पर संयुक्त छापा
Gonda News: प्रदेश में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नकली, नशीली एवं एलोपैथिक दवाएं बरामद कर तीन अवैध गोदामों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई 16 से 18 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक चली.
