लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी

Bareilly Drug Bust: बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला 498.35 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहन, पांच मोबाइल और नकदी जब्त की गई. पुलिस नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी
स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में टीम ने 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद की है, जो स्मैक (हेरोइन) बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रतिबंधित प्रीकर्सर केमिकल है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.