लेटेस्ट न्यूज़

8 महीने के अफेयर के बाद सुरेश ने अस्पताल के OT में GF नेहा को जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया, मेरठ का ये केस हिला देगा!

मेरठ के एक निजी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला. पुलिस के अनुसार अस्पताल कर्मचारी सुरेश ने साथी फरहान के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर में ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ देकर नर्स नेहा की हत्या की और फर्जी सुसाइड नोट रखकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए.

ADVERTISEMENT

Meerut Nurse Murder Case
Meerut Nurse Murder Case (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Meerut Nurse Murder Case: मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. शुरुआती जांच में जिस घटना को आत्महत्या माना जा रहा था, वह अब हत्या निकली है. पुलिस के अनुसार अस्पताल के कर्मचारी सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर (OT) में ड्रिप में इंजेक्शन के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ देकर नर्स नेहा की हत्या कर दी. वारदात के बाद दोनों ने फर्जी सुसाइड नोट रखकर पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.