Saharanpur Mandi Bhav: सहारनपुर में सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल, महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, जानिए अपने बाजार का भाव
Saharanpur mandi bhav news: सहारनपुर में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और कम आवक के कारण मंडियों में महंगाई बढ़ी है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में सब्जियां और महंगी हो सकती हैं.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल, महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, जानिए अपने बाजार का भाव
Saharanpu News: सहारनपुर में इन दिनों सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. महंगी सब्जियों का असर न केवल ग्राहकों पर पड़ रहा है, बल्कि थोक और फुटकर व्यापारियों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है.
