लड़कियों के जिस्मफरोशी के नाम पर पैसों का लेन-देन, भदोही में 'सिमरन पंजाबी' बनकर बेचे अश्लील वीडियो, अब पकड़ा गया पूरा गैंग
उत्तर प्रदेश के भदोही में पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल 'सिमरन पंजाबी' के जरिए कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. आरोप है कि ऑनलाइन ग्रुप में बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट बेचा जाता था. मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया.
ADVERTISEMENT

Simran Punjabi Fake ID News
Simran Punjabi Fake ID News: उत्तर प्रदेश के भदोही में सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियां संचालित करने वाले एक नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार 'सिमरन पंजाबी' नाम से बनाई गई एक फर्जी महिला प्रोफाइल के जरिए ऑनलाइन चैट ग्रुप संचालित किए जा रहे थे. वहीं आरोप है कि इन ग्रुपों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा अश्लील कंटेंट बेचा जाता था और अन्य अवैध लेन-देन भी कराए जाते थे. बता दें इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है.
