लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी या अखिलेश यादव, यूपी चुनाव में किसका साथ देंगे लोधी?

यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें अखिलेश यादव का 'लोधी बनाम योगी' दांव, संदीप सिंह का पलटवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बुलडोजर राजनीति पर बेबाक इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

cm yogi and akhilesh yadav
cm yogi and akhilesh yadav
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम रोजाना राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज की पहली बड़ी खबर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रायबरेली में निकली 'पीडीए रथ यात्रा' और उनके दिए गए 'लोधी बनाम योगी' के नए सियासी नारे से जुड़ी है जिसके जरिए वे बीजेपी के पारंपरिक ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटे हैं. दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव के इस नए पैंतरे पर बीजेपी का तीखा पलटवार है जहां बाबूजी कल्याण सिंह के पोते और यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने अखिलेश यादव को अतीत की याद दिलाते हुए आड़े हाथों लिया है.वहीं आज की तीसरी बड़ी खबर पश्चिमी यूपी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बेबाक इंटरव्यू की है जिसमें उन्होंने 2024 चुनाव में हार के कारणों, सीएम योगी से दूरी और बुलडोजर राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है.