लेटेस्ट न्यूज़

यूपी से उत्तराखंड के बीच चालू हुई नई स्पेशल ट्रेन, रामनगर से देहरादून तक के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Ramnagar Dehradun Express: भारतीय रेलवे ने रामनगर और देहरादून के बीच 'रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस' ट्रेन की सेवाएं शुरू कर दी है. सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को आसान सफर और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ramnagar Dehradun Express: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, यात्रियों की सुविधा के लिए रामनगर और देहरादून के बीच सीधी 'रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस' ट्रेन की सेवाएं शुरु कर दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस खास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहे. तो वहीं इस नई ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे दोनों राज्यों के बीच सफर करना आसान और आरामदायक हो जाएगा.