Gonda Lawyers Protest: गोण्डा में वकीलों का बवाल, करनैलगंज तहसील में हंगामा, SDM ट्रांसफर की उठी मांग
Gonda News: गोण्डा के करनैलगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग उठाई. चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Gonda News: गोण्डा जिले की करनैलगंज तहसील में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया और उनके स्थानांतरण की मांग कर डाली.