लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में 29 करोड़ की नई स्मार्ट रोड का निर्माण शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Saharanpur News Today: सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 29.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारंभ किया गया. इस सड़क के बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और प्रमुख मार्गों के बीच आवागमन आसान होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur News Today: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास कार्य लगातार जारी हैं. इसी क्रम में शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. करीब 29 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का आज विधिवत शुभारंभ किया गया. यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों को जोड़ते हुए यातायात को सुगम बनाएगी और नागरिकों को बड़ी राहत देगी.