लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: गोण्डा डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को बड़ी सौगात, डीएम ने बांटे स्वीकृति पत्र और लाखों के डेमो चेक

Gonda Dairy Conclave: रायबरेली में आयोजित जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना और नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और लाखों रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए.

ADVERTISEMENT

 गोण्डा डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को बड़ी सौगात, डीएम ने बांटे स्वीकृति पत्र और लाखों के डेमो चेक
गोण्डा डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को बड़ी सौगात, डीएम ने बांटे स्वीकृति पत्र और लाखों के डेमो चेक
social share
Google CTA

Gonda Dairy Conclave: जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालकों और किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और डेमो चेक वितरित किए गए.