लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Crime News: गोंडा में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेम संबंध और पैसों के विवाद में युवती की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा में ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए बिहार निवासी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने प्रेम संबंध, पैसों के विवाद और धोखे के शक में युवती की गन्ने के खेत में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gonda News: गोंडा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बिहार निवासी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार युवती की हत्या प्रेम संबंधों में विवाद, पैसों के लेनदेन और धोखे के शक के चलते की गई. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार निवासी चौगाई, थाना काराकाट, जिला रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया.