लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा के स्कूल में 15 अगस्त पर हिंदू छात्राओं ने बुर्के में किया डांस, फोटोज में देखें कॉन्ट्रोवर्सी क्यों हुई?

गोंडा के नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बुर्का पहनकर छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया. खोंडारे थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग गांव में हुए कार्यक्रम के वीडियो पर सवाल उठने के बाद स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने सफाई दी. उन्होंने दावा किया कि डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं. प्रबंधक ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद मनोरंजन था और किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने करोड़ों बार माफी मांगने की बात भी कही.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर विवाद शुरू हो गया. वीडियो में छात्राएं अलग-अलग गानों पर प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं. मामला बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई और कार्यक्रम को लेकर माफी भी मांगी गई.
 

2

2/7

यह पूरा मामला गोंडा के खोंडारे थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग गांव स्थित नॉलेज बीम अकादमी स्कूल का बताया जा रहा है. यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं. इसी दौरान कुछ छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया. कार्यक्रम का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.
 

3

3/7

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन को इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर सफाई देनी पड़ी. प्रबंधन ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति और मनोरंजन था, किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

4

4/7

वीडियो वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कार्यक्रम में हुई प्रस्तुति को लेकर माफी मांगी और कहा कि इसका उद्देश्य किसी समुदाय का मजाक उड़ाना नहीं था. प्रबंधक ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. स्कूल की ओर से विवाद को शांत करने और पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई.

5

5/7

स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो संदेश में छात्राओं को लेकर भी एक दावा किया. उन्होंने कहा कि बुर्का या नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं. उनके मुताबिक इनमें कोई मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी. प्रबंधक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की प्रस्तुति का उद्देश्य केवल मनोरंजन था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल की ओर से किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थी.

6

6/7

स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने बयान में कहा कि अगर कार्यक्रम की वजह से किसी मुस्लिम भाई या किसी अन्य समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगने को तैयार हैं. उन्होंने कहा 'अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो मैं इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हूं.' उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने का भरोसा भी दिया.

7

7/7

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपनी तरफ से सफाई जारी की है. प्रबंधक ने दोहराया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन था और किसी समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था. उन्होंने छात्राओं के हिंदू होने का दावा करते हुए माफी भी मांगी. फिलहाल इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है और स्कूल प्रबंधन की सफाई सामने आ चुकी है.