Ghazipur Weather News: बारिश का इंतजार कर रहे किसान, नहरों में पानी की कमी से धान की रोपाई प्रभावित
Ghazipur Weather News: बारिश की बेरुखी ने गाजीपुर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. धान की रोपाई प्रभावित हो रही है. नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से खेत सूखे पड़े हैं. गांवों में अच्छी बारिश के लिए हरिकीर्तन और दुआओं का दौर जारी है. किसान जल्द मानसून मेहरबान होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
ADVERTISEMENT

बारिश का इंतजार कर रहे किसान, नहरों में पानी की कमी से धान की रोपाई प्रभावित
Ghazipur Weather News: जनपद में इस समय खेती को लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र में सामान्य परिस्थितियों में अब तक धान की रोपाई लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने और क्षेत्र की विभिन्न नहरों में भरपूर मात्रा में पानी न छोड़े जाने के कारण खेती प्रभावित हो रही है.
