Ghazipur Weather Update: बारिश की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की रोपाई और सब्जियों की फसल पर संकट गहराया, सरकार से की राहत की मांग
Ghazipur Rain News:गाजीपुर में मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पिछड़ रही है और सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं. सिंचाई का खर्च बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. किसानों ने सरकार से राहत और सब्सिडी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

बारिश की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की रोपाई और सब्जियों की फसल पर संकट गहराया, सरकार से की राहत की मांग
Ghazipur News: दिलदारनगर क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है.मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे खरीफ फसलों, विशेषकर धान और सब्जियों की खेती प्रभावित हो रही है.
