आज क्या है वायरल: अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी का 'थर्माकोल ड्रोन' Viral, ये क्या चीज है भाई?
ADVERTISEMENT
Galgotias University AI Summit Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी का थर्माकोल से बना 'ड्रोन' सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बना हुआ है. वहीं अलीगढ़ में पंकज धरेवा 13 दिनों से अनशन पर हैं. देखिए यूपी की आज की बड़ी वायरल खबरें.
उत्तर प्रदेश और सोशल मीडिया की ताजा हलचलों को समेटे इस रिपोर्ट में दो प्रमुख खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पहली खबर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के विवादित ड्रोन और रोबोट से जुड़ी है, तो दूसरी अलीगढ़ के हिंदूवादी नेता पंकज धरव्वैया के अनशन से. ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर भारी बेइज्जती का सामना कर रही है. भारत में आयोजित एआई समिट (AI Summit) में यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग प्रदर्शित किया था, जिसे लेकर दावा किया गया कि यह उनका अपना आविष्कार है, जबकि बाद में पता चला कि वह चीन का उत्पाद था.
