विकसित उत्तर प्रदेश: कैसे बना यूपी देश की कृषि महाशक्ति? जानें 2047 का विजन और योगी सरकार की नीतियां
ADVERTISEMENT
Agriculture Growth Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश अब केवल अनाज नहीं उगा रहा, बल्कि विकसित भारत का सपना सच कर रहा है. गेहूं, चावल और गन्ना उत्पादन में नंबर 1 यूपी का 2047 तक वैश्विक लीडर बनने का क्या है प्लान? देखिए पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और अब यह राज्य देश के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेती अब केवल गुजारे का जरिया नहीं, बल्कि एक आर्थिक महाशक्ति बन चुकी है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11% है, लेकिन यहां का किसान देश का 21% खाद्यान्न पैदा कर रहा है. गेहूं उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 30.5% से बढ़कर 35.3% हो गई है, वहीं चावल उत्पादन में यह 12.5% से बढ़कर 14.4% हो गई है. दोनों ही फसलों में यूपी देश में नंबर वन है.